Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Nov, 2021 05:19 PM
हाल ही में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में खरीदा। अब उसका ऑपरेशन रतन टाटा की कंपनी के हाथों सौंप दिया गया है। फिलहाल इसका संचालन सरकार के पास ही है। एयर इंडिया ने इस विंटर सीजन
नई दिल्लीः हाल ही में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में खरीदा। अब उसका ऑपरेशन रतन टाटा की कंपनी के हाथों सौंप दिया गया है। फिलहाल इसका संचालन सरकार के पास ही है। एयर इंडिया ने इस विंटर सीजन डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस में 9 फीसदी की कटौती का फैसला किया है। DGCA ने कहा कि 2019 के मुकाबले इस विंटर सीजन में एयर इंडिया 9 फीसदी कम साप्ताहिक उड़ान भरेगी।
इंडियन एयरलाइन प्री-पैनडेमिक स्तर के मुकाबले 4.38 फीसदी कम फ्लाइट का संचालन करेगी। DGCA ने साप्ताहिक आधार पर 22287 फ्लाइट की मंजूरी दी है। इसका संचालन देश के 108 एयरपोर्ट से किया जाएगा। डीजीसीए ने सबसे ज्यादा इंडिगो फ्लाइट संचालन की अनुमति दी है। साप्ताहिक आधार पर इंडिगो 10243 फ्लाइट, स्पाइसजेट 2995 फ्लाइट, गो फर्स्ट 2290 फ्लाइट, विस्तार 1675 फ्लाइट और एयर एशिया 1393 फ्लाइट का संचालन करेगी। एयर इंडिया साप्ताहिक आधार पर 2053 फ्लाइट का संचालन करेगी।
स्पाइसजेट ने ऑपरेशन में 31 फीसदी की कटौती की है
स्पाइसजेट ने साप्ताहिक ऑपरेशन में 31 फीसदी की कटौती की है। वह एक सप्ताह में 2995 फ्लाइट का संचालन करेगी। विंटर 2019 में वह साप्ताहिक आधार पर 4316 फ्लाइट का संचालन करती थी। विस्तार ने डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस में 22 फीसदी की तेजी दर्ज की है। वह अब साप्ताहिक आधार पर 1675 फ्लाइट का संचालन करेगी जो पहले 1376 फ्लाइट थी। विंटर सीजन की शुरुआत हो चुकी है जो 26 मार्च 2022 को समाप्त होगी।