हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में बढ़कर हुई 1.18 करोड़ के पार

Edited By Isha,Updated: 22 Nov, 2018 04:54 PM

air passengers crossed 1 18 million in october

देश में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी व़द्धि का क्रम जारी है और अक्टूबर में यह 13.34 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 18 लाख 45 हजार पर पहुँच गयी। पिछले साल अक्टूबर में एक करोड़ चार लाख 51 हजार लोगों ने घरेलू मार्गों हवाई सफर किया था।

नई दिल्लीः देश में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी व़द्धि का क्रम जारी है और अक्टूबर में यह 13.34 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 18 लाख 45 हजार पर पहुँच गयी। पिछले साल अक्टूबर में एक करोड़ चार लाख 51 हजार लोगों ने घरेलू मार्गों हवाई सफर किया था।

सितम्बर 2014 से यह लगातार 50वाँ महीना है जब देश में हवाई यात्रियों की संख्या दहाई प्रतिशत में बढ़ी है। साथ ही यह मई 2018 (एक करोड़ 18 लाख 56 हजार) के बाद घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की सर्वाधिक संख्या भी है।  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा आज यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में जनवरी से अक्टूबर के बीच देश में हवाई यात्रियों की संख्या 11 करोड़ 46 लाख 37 हजार रही और इस प्रकार इसमें 20.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!