ऐश्वर्या ने अभिषेक और शाहरुख ने अंबानी परिवार के साथ जमकर किया डांस
Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Dec, 2018 10:45 AM
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं।
बिजनेस डेस्कः मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं। शादी से पहले संगीत फंक्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन पहुंचे।
फंक्शन अटेंड करने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस संगीत फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। सबसे खास था ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस। ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। जो काफी वायरल हो रहा है। दोनों स्टेज पर डांस करते दिखे, फैन्स ने काफी समय बाद दोनों को एक साथ परफॉर्म करते देखा। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल के साथ डांस कर रहे हैं। वो कभी खुशी कभी गम फिल्म के गाने 'शावा-शावा' पर डांस करते दिखे।
शाहरुख खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबानी परिवार भी डांस करते दिखा। शाहरुख खान अंबानी परिवार के हर फंक्शन में मौजूद रहते हैं। इस बार भी उन्होंने शानदार परफॉर्म करके सभी का मन जीत लिया। यही नहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ भी डांस करते दिखे।
Related Story
सरकार को महंगाई घटने का भरोसा, अच्छे संकेत दे रहे मॉनसून के अनुमान
Swiggy लाएगी 120 करोड़ डॉलर का IPO, नए शेयरों से 3,750 करोड़ जुटाने की योजना
RBI के एक फैसले से उदय कोटक को हुआ भारी नुकसान, एक दिन में डूबे 10 हजार करोड़
527 भारतीय उत्पादों में कैंसर फैलाने वाला केमिकल, यूरोपीय यूनियन को मिला सबूत
क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, Bitcoin 4% से अधिक लुढ़का
Bank Holiday: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट
बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स एक बार फिर 74,000 के पार
मजबूत अर्थव्यवस्था, मूल्य स्थिरता से वृद्धि को मिल रहा समर्थनः वित्त मंत्रालय
लोहिया ग्लोबल रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरी, पांच साल में करेगी 1,000 करोड़ रुपए का निवेश
भारत का सेवा निर्यात 2023 में 11.4% बढ़ा: यूएनसीटीएडी रिपोर्ट