अलीबाबा के फाउंडर जैक मा वापस लौटे चीन, अचानक हो गए थे गायब

Edited By Updated: 28 Mar, 2023 12:28 PM

alibaba founder jack ma returned to china suddenly disappeared

अलीबाबा के फाउंडर जैक मा सालभर बाद फिर से चीन लौट आए हैं। जैक मा पिछले काफी समय से चीन से लापता थे। सरकार की आलोचना करने के बाद अचानक वो गायब हो गए थे। अब जैक मा अपने देश लौट आए हैं। उनके लौटते ही कंपनी के शेयरों में तेजी दिखी। जैक मा चीन के बड़े...

बिजनेस डेस्कः अलीबाबा के फाउंडर जैक मा सालभर बाद फिर से चीन लौट आए हैं। जैक मा पिछले काफी समय से चीन से लापता थे। सरकार की आलोचना करने के बाद अचानक वो गायब हो गए थे। अब जैक मा अपने देश लौट आए हैं। उनके लौटते ही कंपनी के शेयरों में तेजी दिखी। जैक मा चीन के बड़े कारोबारियों में से एक है। पिछले लंबे वक्त से वो चीन से गायब थे। करीब सालभर चीन से गायब रहने के बाद अब जैक मा की वापसी हो गई है। हालांकि वो क्यों गायब हुए थे इसकी कोई वजह सामने नहीं आई।

साल 2021 में जैक मा अचानक से चीन से लापता हो गए। कभी उन्हें जापान में देखा गया तो कभी थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया में। चीन की साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अब अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जैक मा की वापसी हो गई है। खबर आई थी कि चीन की सरकार के साथ विवादों के कारण वो गायब हो गए थे। चीनी सरकार की नीतियों के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद वो अचानक गायब हो गए थे।

एक साल बाद वो अचानक फिर से चीन लौट आए हैं। चीन लौटने के बाद अलीबाबा के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि ये भी जानकारी नहीं मिली कि जैक मा कब चीन लौटे, कहां गायब थे और क्यों लापता हो गए थे। रिपोर्ट में जब इसका जिक्र है कि उन्हें एक स्कूल में देखा गया, जहां वो बच्चों से चैटजीपीटी टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा कर रहे थे। चीन लौटने के बाद वो उन्होंने आर्ट मेले आर्ट बेसल का दौरा किया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!