Amazon में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी, अब आया कंपनी का बयान

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 04:58 PM

amazon lays off 14 000 employees company issues statement

अमेरिकी टेक दिग्गज Amazon में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अलग-अलग डिवीजनों में करीब 14,000 नौकरियां खत्म करने और कुछ टीमों को बंद करने की योजना बना रही थी।

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी टेक दिग्गज Amazon में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अलग-अलग डिवीजनों में करीब 14,000 नौकरियां खत्म करने और कुछ टीमों को बंद करने की योजना बना रही थी।

हालांकि, इन खबरों पर कंपनी ने साफ इनकार किया है। अमेजन के प्रवक्ता ने कहा, “ये रिपोर्ट्स गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।”

किन विभागों पर पड़ सकता था असर

एशिया बिजनेस आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित छंटनी का असर Amazon Web Services (AWS), रिटेल और ह्यूमन रिसोर्स (HR) विभागों पर पड़ सकता था। इसमें खासकर मिड-लेवल मैनेजर और व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई थी।

एक साल में तीसरी छंटनी की आशंका

अगर यह खबर सही होती, तो यह एक साल से भी कम समय में अमेजन की तीसरी बड़ी छंटनी होती। इससे पहले कंपनी जनवरी 2026 में करीब 16,000 कर्मचारियों को निकाल चुकी है, जबकि 2025 के अंत तक भी लगभग 14,000 पदों में कटौती की गई थी।

टेक सेक्टर में जारी छंटनी का दौर

अमेजन अकेली कंपनी नहीं है। हाल ही में Oracle ने करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जिनमें से लगभग 12,000 भारतीय कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा Microsoft, Tata Consultancy Services, Accenture और Meta जैसी कंपनियां भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं या योजना बना रही हैं।

कर्मचारियों में बढ़ी चिंता

प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म Blind और X पर वायरल पोस्ट्स के बाद कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई थी। कुछ कर्मचारियों ने संभावित छंटनी को लेकर असमंजस और तनाव जाहिर किया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि छंटनी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रदर्शन मानदंड (performance criteria) स्पष्ट नहीं हैं, जिससे कर्मचारियों की चिंता और बढ़ी है।

चीन की टीम बंद होने की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी के तहत चीन की कुछ टीमों को पूरी तरह बंद किया जा सकता है। यह कदम कंपनी की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

AI पर फोकस बढ़ा रहा अमेजन

अमेजन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश बढ़ाने और अपनी संरचना को सरल बनाने पर जोर दे रहा है। कंपनी Anthropic और OpenAI जैसी कंपनियों में निवेश कर चुकी है और डेटा सेंटर पर 125 अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना बना रही है।

अमेजन के सीईओ Andy Jassy पहले ही संकेत दे चुके हैं कि जनरेटिव AI और AI एजेंट्स के बढ़ते उपयोग से कई पारंपरिक नौकरियों की जरूरत कम हो सकती है।
 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!