Jio IPO listing: मुकेश अंबानी की Jio ने रचा इतिहास, लिस्टिंग के साथ बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 10:40 AM

jio makes history becoming the country s second most valuable company

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने आज शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। लिस्टिंग के साथ ही कंपनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई। जियो प्लेटफॉर्म्स का बाजार पूंजीकरण बढ़कर करीब ₹12.50 लाख करोड़ पहुंच गया। इस मामले में अब उससे...

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने आज शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। लिस्टिंग के साथ ही कंपनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई। जियो प्लेटफॉर्म्स का बाजार पूंजीकरण बढ़कर करीब ₹12.50 लाख करोड़ पहुंच गया। इस मामले में अब उससे आगे केवल उसकी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप करीब ₹15.95 लाख करोड़ है।

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹1,119 के मुकाबले करीब 21.36% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर ने बाजार में ₹1,359 के स्तर पर शुरुआत की। देश के सबसे बड़े आईपीओ के रूप में पेश किए गए इस इश्यू को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।

PunjabKesari

जियो ने इन दिग्गज कंपनियों को छोड़ा पीछे

शानदार लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स ने बाजार पूंजीकरण के मामले में कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। भारती एयरटेल करीब ₹11.80 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर आ गई। वहीं, एचडीएफसी बैंक लगभग ₹10.40 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण के साथ चौथे नंबर पर है।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में आईसीआईसीआई बैंक ₹9.78 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ पांचवें स्थान पर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) करीब ₹8.77 लाख करोड़ के साथ छठे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ₹8.76 लाख करोड़ के साथ सातवें स्थान पर है।

PunjabKesari

देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: ₹15.95 लाख करोड़
  • जियो प्लेटफॉर्म्स: ₹12.50 लाख करोड़
  • भारती एयरटेल: ₹11.80 लाख करोड़
  • एचडीएफसी बैंक: ₹10.40 लाख करोड़
  • आईसीआईसीआई बैंक: ₹9.78 लाख करोड़
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई): ₹8.77 लाख करोड़
  • टीसीएस: ₹8.76 लाख करोड़
  • बजाज फाइनेंस: ₹5.61 लाख करोड़
  • लार्सन एंड टुब्रो: ₹5.61 लाख करोड़
  • एलआईसी: ₹4.87 लाख करोड़

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!