वित्त वर्ष 2023-24 में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की संपत्ति 83% बढ़कर 2.43 लाख करोड़

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Apr, 2024 01:27 PM

assets of smallcap mutual funds to increase by 83 to rs 2 43 lakh crore

खुदरा निवेशकों की भागीदारी में उछाल तथा बाजार में तेजी से मार्च 2024 के अंत में स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड श्रेणी की संपत्ति 2.43 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई। यह सालाना अधार पर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। संपत्ति में वृद्धि को निवेशकों की संख्या में...

नई दिल्लीः खुदरा निवेशकों की भागीदारी में उछाल तथा बाजार में तेजी से मार्च 2024 के अंत में स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड श्रेणी की संपत्ति 2.43 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई। यह सालाना अधार पर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। संपत्ति में वृद्धि को निवेशकों की संख्या में वृद्धि ने बल दिया। मार्च 2024 में फोलियो की संख्या 1.9 करोड़ तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1.09 करोड़ थी। इसमें 81 लाख इज़ाफा हुआ। यह स्मॉल-कैप फंड के प्रति निवेशकों के रुझान को दर्शाता है। 

फायर्स में उपाध्यक्ष (अनुसंधान) गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का वृद्धि पथ लोगों की बढ़ी हुई रुचि को आकर्षित कर रहा है। इससे कई गैर-सूचीबद्ध स्मॉल-कैप कंपनियां पूंजी बाजार से समर्थन मांग रही हैं। यह प्रवृत्ति दीर्घकालिक विकास संभावनाओं पर नजर रखने वाले निवेशकों को आशाजनक अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि आम चुनाव, मानसून पूर्वानुमान, आर्थिक गतिविधि, मुद्रास्फीति, जीडीपी अनुमान और वित्त वर्ष 2024-25 की आय वृद्धि जैसे कारक स्मॉल-कैप कंपनी के मूल्यांकन को प्रभावित कर सकते हैं और इस खंड में अस्थिरता ला सकते हैं। 

वित्त वर्ष 2023-24 में स्मॉल-कैप फंड में 40,188 करोड़ रुपए का प्रवाह देखा गया, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 22,103 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। हालांकि मार्च के महीने में स्मॉल-कैप फंड में दो साल में पहली बार 94 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली भी देखी गई। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) मार्च 2023 के अंत में 2.43 लाख करोड़ रुपए और मार्च 2022 में 1.33 लाख करोड़ रुपए थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!