GST Collection पर आई बड़ी खबर, जून में सरकारी तिजोरी में आए इतने लाख करोड़

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 04:16 PM

big news on gst collection so many lakh crores came

सरकार की तिजोरी में जीएसटी कलेक्शन से उछाल देखने को मिला है। सरकार ने जून 2025 के लिए जीएसटी संग्रह (GST Collection) के आंकड़े जारी किए हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का सकल GST कलेक्शन साल-दर-साल आधार पर 6.2% बढ़कर ₹1.85 लाख करोड़ पहुंच...

बिजनेस डेस्कः सरकार की तिजोरी में जीएसटी कलेक्शन से उछाल देखने को मिला है। सरकार ने जून 2025 के लिए जीएसटी संग्रह (GST Collection) के आंकड़े जारी किए हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का सकल GST कलेक्शन साल-दर-साल आधार पर 6.2% बढ़कर ₹1.85 लाख करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, यह मई 2025 के मुकाबले कुछ कम है, जब रिकॉर्ड ₹2.01 लाख करोड़ का संग्रह हुआ था।

5 साल में दोगुना हुआ GST कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल जीएसटी संग्रह ₹22.08 लाख करोड़ रहा, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9.4% अधिक है। वहीं, पांच साल पहले FY 2020-21 में यह ₹11.37 लाख करोड़ था इस तरह GST कलेक्शन में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मासिक औसत और टैक्स बेस में भी जबरदस्त वृद्धि

  • 2024-25 में औसत मासिक GST संग्रह ₹1.84 लाख करोड़ रहा, जो 2023-24 में ₹1.68 लाख करोड़ और 2022-23 में ₹1.51 लाख करोड़ था।
  • 2017 में 65 लाख रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स थे, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ से अधिक हो चुके हैं।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!