रेत से लदे ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर; 14 लोगों की गई जान, एक झटके में उजड़ गए कई परिवार(Video)
Edited By Tanuja,Updated: 04 Aug, 2026 02:30 PM

युगांडा के कलुंगु जिले में यात्रियों से भरी टैक्सी और रेत से लदे ट्रक की भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।
International Desk: युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रखरखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
Related Story

भीषण भूस्खलन: प्रसिद्ध मठ में अनुष्ठान के दौरान गिरी चट्टानें, 14 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

Trump Helicopter Incident: हवा में अटकी रह गई Donald Trump की सांसें, अचानक करीब आ गए दो विमान,...

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान किसी ने मारा "पाद"; खाली कराना पड़ा थिएटर, स्पाइडर-मैन भी नाक दबाकर...

राइफलधारी हमलावर से भिड़ा पिस्टल वाला 'रियल हीरो'; कई लोगों की बचाई जान, Video ने सोशल मीडिया पर...

करोड़ों रुपए खर्च कर 'कुत्ता' बने युवक के वीडियो भी आए सामने; इंटरनेट पर मचा तहलका, लोग बोले......

ग्रीस में बड़ा हादसा, आग बुझाने गए दो हेलीकॉप्टर टकराए, 2 की मौ'त, देखें Video

लाइव स्ट्रीमिंग दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या; रेस्टोरेंट के बाहर अश्लील चैलेंज करते हुई...

Earthquake: इस देश में 24 घंटे में दो बार कांपी धरती, भूकंप के झटकों ने उड़ाई लोगों की नींद

Earthquake : कोलंबिया में लगे भूकंप के जोरदार झटके, डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे

इटली में भीषण सड़क हादसा: बस और कैंपर वैन की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौ'त, 27 घायल