क्या गिरफ्तार होंगे अभिजीत दिपके? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दर्ज कराई शिकायत

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 02:16 PM

will abhijit dipke be arrested social media influencer faizan ansari has lodged

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिपके के समर्थकों ने उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया था। फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर अभिजीत दिपके को गिरफ्तार करने की मांग की है।

शिकायत में क्या कहा?

फैजान अंसारी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के डीसीपी को अभिजीत दिपके के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने दावा किया, “मेरे पास इस बात के सबूत हैं कि अभिजीत दिपके के लोगों ने मुझ पर हमला किया था। मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमले हुए थे। इस मामले में पहले से ही दो केस दर्ज हैं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस तुरंत दिपके को गिरफ्तार करे।” उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके अपने निजी फायदे के लिए ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं। शिकायत दर्ज कराते हुए फैजान अंसारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पुलिस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने से दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया।

विदेश में की है पढ़ाई

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से अभिजीत दीपके ने  पढ़ाई की. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी लॉन्च किया था। इस पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। अभिजीत दीपके को कई राजनीतिक दलों की ओर से समर्थन मिला। सरकार से कई राउंड बातचीत के बाद उनकी मांग के अनुसार देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!