उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी और कावेरी जल विवाद में क्या है कनेक्शन? कोर्ट में सुनवाई से पहले एक्शन!

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 02:22 PM

what is the connection between udhayanidhi stalin arrest and the cauvery water

तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में मंगलवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि वे इसका कानूनी रूप से सामना करेंगे।

चेन्नई: तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में मंगलवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि वे इसका कानूनी रूप से सामना करेंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को एक मजाक करार दिया और कहा कि न सिर्फ वे, बल्कि डीएमके का आखिरी कार्यकर्ता भी कार्रवाई से नहीं डरेगा।

कैसे हुआ विवाद?

सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उन्होंने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस टिप्पणी को डबल मीनिंग और महिलाओं का अपमान करने वाली बताया। इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया है। उदयनिधि स्टालिन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

TVK की प्रतिक्रिया

टीवीके ने डीएमके नेता की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की थी। टीवीके के अमेरिका नारायणन ने बदले की भावना के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री विजय या टीवीके के खिलाफ बोलने के लिए नहीं, बल्कि एक महिला का अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई में गिरफ्तारी के समय काफी हंगामा हुआ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!