बीएसई 32 अंक और निफ्टी 22 पॉइंट नीचे खुला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Jun, 2020 09:50 AM

bse opened below 32 points and nifty 22 points

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

मुंबईः गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 393.48 अंक तक और निफ्टी 102.1 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 290.36 अंक ऊपर 34,247.05 पर और निफ्टी 69.50 पॉइंट ऊपर 10,116.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट बुधवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 282.31 अंक नीचे 26,990.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 66.59 अंक ऊपर 10,020.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.04 पॉइंट नीचे 3,190.14 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 4.42 अंक ऊपर 2,948.17 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!