दिसंबर से कार खरीदना होगा महंगा, Hyundai ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 06:14 PM

buying a car will become more expensive starting in december

कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के चलते अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में Hyundai Motor India का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा...

नई दिल्लीः कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के चलते अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में Hyundai Motor India का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कारों और उनके ट्रिम्स की कीमतों में 8,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा।

Hyundai ने क्यों बढ़ाए कारों के दाम?

Hyundai Motor India ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य इनपुट की लागत लगातार बढ़ रही है। कंपनी अब तक अपनी आंतरिक कार्यक्षमता और लागत घटाने के उपायों के जरिए इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी।

हालांकि, लगातार बढ़ते लागत दबाव के चलते अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। इसी वजह से कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

शेयर बाजार में भी चर्चा में रहेंगे Hyundai के शेयर

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद 25 नवंबर को Hyundai Motor India के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इससे पहले 23 नवंबर को कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3% गिरकर 2,150.90 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Maruti Suzuki भी बढ़ा चुकी है कीमतें

Hyundai से पहले Maruti Suzuki India भी अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने 22 नवंबर 2026 से नए दाम लागू किए हैं। बिक्री की मात्रा के आधार पर कीमतों में औसतन करीब 0.31% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने इसके पीछे लगातार बढ़ती लागत को वजह बताया है। हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर कम रखने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इन बढ़ोतरी का कुल असर 1% से कुछ अधिक रहा था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!