वंदे भारत में परोसे गए भोजन में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने कैटरिंग कंपनी पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 11:28 PM

iron bolt found in food served on vande bharat train

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक यात्री के 'वंदे भारत' ट्रेन में परोसे गए वड़े में लोहे का बोल्ट मिलने की शिकायत करने के बाद खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी 'एक्सप्रेस फूड सर्विसेज' पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक यात्री के 'वंदे भारत' ट्रेन में परोसे गए वड़े में लोहे का बोल्ट मिलने की शिकायत करने के बाद खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी 'एक्सप्रेस फूड सर्विसेज' पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक यात्री ने 27 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ''आज बेंगलुरु से बेलगावी की यात्रा के दौरान 'वंदे भारत' एक्सप्रेस में भोजन के रूप में परोसे गए वड़े में लोहे का एक बड़ा बोल्ट मिला। यह खाद्य गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही है। कृपया इस मामले को देखें।''

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिकायत सामने आते ही आईआरसीटीसी ने लापरवाही के लिए लाइसेंसधारक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। अधिकारी ने कहा, ''रसोई की निगरानी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की शिकायतों से बचने के लिए भोजन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इस्तेमाल होने वाली मशीनों की अच्छी तरह जांच करें।''

उन्होंने कहा, ''निगरानी प्रक्रिया के तहत उन्हें जांच की तस्वीरें और वीडियो निर्धारित व्हाट्सऐप समूह में साझा करने की सलाह भी दी गई है। लाइसेंसधारक को अन्य रसोईघरों से नाश्ता मंगाने की सलाह दी गई है।'' अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारी को भी उपकरणों की नियमित रूप से जांच करने, उनमें किसी तरह की खराबी का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खराबी को तत्काल ठीक कराने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!