'धोखे से बिल पास करा भी लिया तो युवा नहीं भूलेंगे', परिसीमन पर CJP प्रवक्ता की दोटूक चेतावनी

Edited By Updated: 30 Nov, 2026 12:36 AM

cjp spokesperson s blunt warning on delimitation

परिसीमन बिल को लेकर देश में जारी सियासी घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास का एक बड़ा बयान सामने आया है।

नई दिल्ली: परिसीमन बिल को लेकर देश में जारी सियासी घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के धोखे की वजह से भले ही संसद में परिसीमन बिल पास हो जाए, लेकिन देश के युवा यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे वापस लिया जाए। सीजेपी प्रवक्ता ने साफ कहा कि युवा इस कदम को कभी नहीं भूलेंगे। 
 

स्टालिन बोले- तमिलनाडु की सुरक्षा के लिए बिल के समर्थन के अलावा विकल्प नहीं 
परिसीमन बिल पर एक तरफ जहां सत्ताधारी बीजेपी बहुमत का आंकड़ा जुटाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन को अपने ही घटक दलों के रुख से भारी झटका लगा है। स्थिति को संभालने के लिए रविवार को राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत गठबंधन के कई प्रमुख नेता एम.के. स्टालिन को मनाने चेन्नई और शरद पवार से मिलने मुंबई गए थे।

हालांकि, विपक्षी गठबंधन की इस कोशिश का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है और बैठकों के बाद भी स्टालिन अपने समर्थन के फैसले पर अडिग हैं। स्टालिन ने कहा कि उनका मानना है कि यदि परिसीमन बिल पास नहीं हो पाता है, तो तमिलनाडु को मिल रही थोड़ी-बहुत सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने इसके बदले कोई दूसरा विकल्प पेश नहीं किया है, इसलिए उनके पास इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है।

अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मिले राहुल गांधी, दिया गठबंधन धर्म का हवाला 
चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद गठबंधन के नेता शरद पवार को मनाने मुंबई पहुंचे। नेताओं ने कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर परिसीमन पर उनके रुख पर दोबारा विचार करने की अपील की। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पवार से कहा कि परिसीमन बिल बीजेपी का एक ऐसा हथियार है जो देश हित में नहीं है और यह संविधान की हत्या करने जैसा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पवार को गठबंधन धर्म की भी याद दिलाई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!