Facebook डाटा लीक कांड के बाद दिवालिया हुई कैंब्रिज एनालिटिका!

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 May, 2018 05:19 PM

cambridge analytica files for voluntary bankruptcy in us court

ब्रिटेन की बाजार विश्लेषक कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने न्यूयार्क के दक्षिणी जिले में दिवालिया के लिए आवेदन किया है। कंपनी के वकील ने बुधवार को इस संदर्भ में आवेदन दिया। एनालिटिका पर आरोप लगा था

न्यूयार्कः ब्रिटेन की बाजार विश्लेषक कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने न्यूयार्क के दक्षिणी जिले में दिवालिया के लिए आवेदन किया है। कंपनी के वकील ने बुधवार को इस संदर्भ में आवेदन दिया। एनालिटिका पर आरोप लगा था कि उसने दुनिया भर में 8.7 करोड़ लोगों के निजी डेटा को चुराकर चुनावों को प्रभावित करने के लिए कैंपेन चलाया।

कैम्ब्रिज ने संपत्ति की जानकारी
कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अदालत में अपनी एसेट्स की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास 10 लाख से 50 लाख डॉलर तक की संपत्ति है, जबकि उसकी देनदारी 10 लाख डॉलर से लेकर एक करोड़ डॉलर तक की है। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में ही कंपनी ने ऐलान किया था कि वह अपने ऑपरेशंस को बंद करने वाली है। 

लंदन स्थित कंपनी ने अपने कामकाज को बंद करने की घोषणा करते हुए कहा था कि निगेटिव मीडिया कवरेज के चलते उसे ऐसा करना पड़ रहा है। इसके चलते उसके खिलाफ कानूनी और अन्य तरह की कार्रवाई हो रही है। गौरतलब है कि इस मामले में फेसबुक ने भी डेटा लीक की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि हम अपने प्रिवेसी नियमों में बदलाव कर रहे हैं ताकि यूजर्स के डेटा को पूरी तरह सेफ रखा जा सके।

भारत में भी लगे कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप
कैंब्रिज एनालिटिका पर भारत में भी डाटा चोरी और बेचने के आरोप लगे। जिसके बाद भारत सरकार ने नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने भारत के कुछ राजनीतिक दलों के लिए आंकड़े जुटाए, जिससे कि उन्हें चुनाव जीतने और मतदाताओं को लामबंद करने में मदद मिली। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!