प्याज के बढ़ते दाम पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात पर लगाई रोक

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Sep, 2019 02:06 PM

central government s big decision on onion prices rising ban on exports

देश में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। प्याज के दाम 60 से 80 रुपए किलो पहुंच गए हैं। प्याज की आपूर्ति में कमी और बढ़ती कीमतों का खामियाजा प्याज के बाद अब टमाटरों पर भी दिख...

बिजनेस डेस्कः देश में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग 80-90 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीदने को मजबूर हैं। बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर तत्काल से रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि प्याज की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के मकसद से यह कदम उठाया गया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज की निर्यात नीति में अगले आदेश तक संशोधन कर दिया है। जिसके कारण प्याज के सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 

PunjabKesari

24 सितंबर को केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि सरकार प्याज की कीमतों में कमी लाने की पूरी कोशिश कर रही है। फिलहाल इसका 50 हजार टन का बफर स्टॉक मौजूद है, जिससे मंडियों में आवक को बढ़ाया जा रहा है। देश के कई शहरों में प्याज का फुटकर भाव 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में केंद्र सरकार प्याज व्यापारियों के भंडारण की सीमा तय करने पर विचार कर रही है। 

PunjabKesari

वहीं 25 सितंबर को जारी किए उपभोक्ता मामले मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में खुदरा प्याज की कीमत 60 रुपए किलो है। मुंबई में यह 58 रुपए किलो और चेन्नई में 42 रुपए किलो बेचा जा रहा है। कानपुर में, प्याज की कीमत 70 रुपए किलो और पोर्ट ब्लेयर में 80 रुपए किलो है।

PunjabKesari

हालांकि, व्यापारिक आंकड़ों के हिसाब से प्याज की गुणवत्ता और उसके उत्पादन के स्थान के आधार पर, देश के अधिकांश हिस्सों में खुदरा प्याज की कीमतें 70-80 रुपए प्रति किलोग्राम के दायरे में चल रही हैं। महाराष्ट्र जैसे बाढ़ प्रभावित उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित होने से पिछले एक महीने से प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!