अगले महीने EPF पर ब्याज दर तय होने की संभावना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 11:07 AM

chance of fixing interest rate on epf next month

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) अगले महीने होने वाली बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमाराशियों...

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) अगले महीने होने वाली बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमाराशियों पर ब्याज दर तय कर सकता है। अगले महीने न्यासियों की बैठक होगी और इसमें ब्याज दर पर फैसला होने की संभावना है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सी.बी.टी.) श्रम मंत्री संतोष गंगवार के नेतृत्व में नवंबर महीने में मिलेंगे।

ई.पी.एफ.ओ. के 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। सूत्रों ने आगे कहा, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि जमाराशियों पर ब्याज दर के अनुमोदन के लिए न्यासियों के समक्ष पेश करने की संभावना है। पिछले साल दिसंबर में, सी.बी.टी. ने 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया था। इससे पहले 2015-16 के लिए ब्याज दर 8.8 प्रतिशत थी।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!