चीन का व्यापार अधिशेष लगातार दूसरे साल एक लाख करोड़ डॉलर के पार, निर्यात 35% बढ़ा

Edited By Updated: 10 Nov, 2026 12:59 PM

china s trade surplus crosses 1 trillion for the second consecutive year

चीन का व्यापार अधिशेष लगातार दूसरे साल एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सीमा शुल्क एजेंसी ने बताया कि अक्टूबर में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़ा। इस साल

हांगकांगः चीन का व्यापार अधिशेष लगातार दूसरे साल एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सीमा शुल्क एजेंसी ने बताया कि अक्टूबर में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़ा। इस साल सेमीकंडक्टर और मोटर वाहनों जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों के दम पर निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है। वहीं, आयात में सालाना आधार पर 41.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। चीन का व्यापार अधिशेष जनवरी से अक्टूबर के बीच 1.04 लाख करोड़ डॉलर रहा। 

हालांकि, आयात में तेजी आने से अक्टूबर में व्यापार अधिशेष घटकर 105.3 अरब डॉलर रह गया जो सितंबर में 133.5 अरब डॉलर था। इससे संकेत मिलता है कि चीन पिछले साल के 1.2 लाख करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड व्यापार अधिशेष को पार करने की राह पर है। मजबूत निर्यात ने हालांकि चीन में घरेलू मांग की सुस्ती की भरपाई करने में मदद की है। चीन की अर्थव्यवस्था के इस साल 4.5 से 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के आधिकारिक लक्ष्य को हासिल करने का अनुमान है। हालांकि, यह पिछले साल की पांच प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा कम है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!