पहले तेल, अब गैस: भारत ने अमेरिका से एलएनजी का आयात शुरू किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 01:50 PM

crude oil natural gas gail india oil exports barack obama

कच्चे तेल के बाद भारत ने आज अमेरिका से प्राकृतिक गैस का आयात शुरू किया। 20 वर्षीय समझौते के तहत तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एल.एन.जी.) की पहले खेप को लुइसियाना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नई दिल्लीः कच्चे तेल के बाद भारत ने आज अमेरिका से प्राकृतिक गैस का आयात शुरू किया। 20 वर्षीय समझौते के तहत तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एल.एन.जी.) की पहले खेप को लुइसियाना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने सालाना 35 लाख टन एल.एन.जी. के लिए लुइसियाना स्थित चेनियर एनर्जी की सबाइन पासलिक्विफैक्शन इकाई से करार किया है। 

गेल ने बयान में कहा, "कार्गो (माल) को गेल के पहले एल.एन.जी. जहाज मेरिडियन स्पिरिट पर लाद दिया गया है। यह एल.एन.जी. सबाइन पास एल.एन.जी. परियोजना में चेनियर एनर्जी की एल.एन.जी. निर्यात सुविधा से निकाली गई है। इस माल को 28 मार्च या उसके आसपास महाराष्ट्र स्थित दाभोल टर्मिनल में खाली किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्तूबर में भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की पहली खेप आयात की थी। अमेरिका ने1975 में तेल निर्यात पर रोक लगा दी थी। जिसे 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हटाया था। गेल ने दिसंबर2011 में अमेरिका के एल.एन.जी. निर्यात चेनियर एनर्जी के साथ खरीद एवं बिक्री समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए थे। एसपीए एक मार्च से प्रभावी हुआ है। सौदे के तहत चेनियर गेल को सालाना 35 लाख टन एलएनजी की बिक्री और उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। गेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बी.सी.त्रिपाठी और चेनियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक फ्यूस्को की उपस्थिति में सबाइन पासमें एक समारोह के बाद जहाज कोखेप के साथ रवाना किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!