DGCA Warns: A320 विमानों पर DGCA की सख्ती, एयरलाइंस को दी चेतावनी

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 01:51 PM

dgca tightens its grip on a320 aircraft warns airlines

भारत में DGCA ने एयरबस A320-फैमिली के विमानों को लेकर सख्त सेफ्टी निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को जारी हुए इन अनिवार्य दिशानिर्देशों के तहत एयरलाइंस को कहा गया है कि वे प्रभावित A318, A319, A320 और A321 विमानों का उड़ान से पहले विशेष निरीक्षण और...

बिजनेस डेस्कः भारत में DGCA ने एयरबस A320-फैमिली के विमानों को लेकर सख्त सेफ्टी निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को जारी हुए इन अनिवार्य दिशानिर्देशों के तहत एयरलाइंस को कहा गया है कि वे प्रभावित A318, A319, A320 और A321 विमानों का उड़ान से पहले विशेष निरीक्षण और आवश्यक सॉफ्टवेयर संशोधन पूरा करें। नियामक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकता जब तक वह निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा न कर ले और एयरलाइंस को अपने कंप्लायंस रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

EASA द्वारा जारी एडवाइजरी 

यह कदम यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद उठाया गया है। मामला तब सामने आया जब हाल ही में एक जेटब्लू A320 विमान में तेज़ सोलर रेडिएशन की वजह से फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए ज़रूरी डेटा प्रभावित हो गया। एयरबस ने जांच के बाद चेतावनी दी कि ए320-फैमिली के विश्वभर में उड़ रहे 6,500 से अधिक विमानों में तुरंत सॉफ्टवेयर अपग्रेड की आवश्यकता है, जिसके बाद भारत में भी DGCA सतर्क हो गया।

भारत एयरबस A320 सीरीज़ के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर देश में A320-फैमिली के लगभग 560 विमानों का संचालन करती हैं। इनमें से 200–250 विमानों में तत्काल सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत है और अपग्रेड पूरा होने तक कुछ विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड भी किया जा सकता है। इसका असर उड़ान संचालन और शेड्यूल पर पड़ सकता है।

PunjabKesari

कई उड़ानों में देरी

DGCA के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 338 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट आवश्यक था, जिनमें से 189 विमानों में अपग्रेड पहले ही पूरा कर लिया गया है। सभी प्रभावित विमानों पर यह अनिवार्य संशोधन 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक पूरा करने का निर्देश है। संशोधन पूरा होने से पहले इन विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं है, इसलिए कई उड़ानों में 60–90 मिनट तक की देरी देखी जा रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है लेकिन देरी इसलिए हो रही है क्योंकि अपडेट का काम लगातार जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!