Edited By ,Updated: 06 May, 2017 01:37 PM
स्नैक्स बेचने वाली कंपनी पेप्सी अब दूध बेचेगी। इस दूध में ओट्स भी मिला होगा।
नई दिल्लीः स्नैक्स बेचने वाली कंपनी पेप्सी अब दूध बेचेगी। इस दूध में ओट्स भी मिला होगा। यानी पहली बार आप ओट्स पी पाएंगे। कंपनी ने 180 एम.एल. का टेट्रापैक लांच किया इसकी कीमत है 30 रुपए। जिस क्वेकर ब्रांड के तहत ये प्रोडक्ट बेचा जा रहा है उससे जुड़े हैं पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर।
इस प्रोडक्ट के बारे में पेप्सीको न्यूट्रिशन की वी.पी. दीपिका वॉरियर ने बताया कि ये दूध बादाम और आम के स्वाद में भी है। ये फ्लेवर्ड दूध नहीं है। पेप्सी बाजार में पहली बार पीने वाले ओट्स के साथ आई है। इसमें बाकी प्रोडक्ट के मुकाबले चीनी कम है। पेप्सी अपने प्रोडक्ट्स में चीनी, नमक कम कर रही है।