Edited By Supreet Kaur,Updated: 15 Jun, 2018 02:15 PM
देश का व्यापार घाटा मई महीने में चार माह के उच्चस्तर 14.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने आज यह जानकारी दी। मई में देश का आयात 15 फीसदी बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्लीः देश का व्यापार घाटा मई महीने में चार माह के उच्चस्तर 14.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने आज यह जानकारी दी। मई में देश का आयात 15 फीसदी बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है।
प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 28.18 फीसदी बढ़ कर 28.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान आयात 14.85 फीसदी की वृद्धि के साथ 43.48 अरब डॉलर रहा। समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा 14.62 अरब डॉलर रहा, जो इसका चार महीने का उच्चस्तर है। मई, 2017 में व्यापार घाटा 13.84 अरब डॉलर रहा था। मई में कच्चे तेल का आयात 49.46 फीसदी बढ़कर 11.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे इसका आयात भी बढ़ा है।