Edited By ,Updated: 20 Jun, 2016 03:32 PM
सरकार ने कई सैक्टर में एफ.डी.आई. नियमों में बदलाव का एेलान किया है। एफ.डी.आई. के बदलाव से कई लोगों को राहत मिलेगी, डी.टी.एच., मोबाइल, केवल टी.वी. सस्ता होगा। सरकार ने फार्मा सैक्टर में ऑटो रूट से 74
नई दिल्लीः सरकार ने कई सैक्टर में एफ.डी.आई. नियमों में बदलाव का एेलान किया है। एफ.डी.आई. के बदलाव से कई लोगों को राहत मिलेगी, डी.टी.एच., मोबाइल, केवल टी.वी. सस्ता होगा। सरकार ने फार्मा सैक्टर में ऑटो रूट से 74 फीसदी एफ.डी.आई. को मंजूरी दी है। डिफेंस सैक्टर में 100 फीसदी एफ.डी.आई. की मंजूरी का एेलान किया गया है लेकिन डिफेंस में ऑटोमैटिक रूट के जरिए 49 फीसदी एफ.डी.आई. मंजूर होगी।
एफ.डी.आई. में हुए यह बदलाव
⇒ ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट्स (पहले से बने हुए एयरपोर्ट) में ऑटोमैटिक रूट से 100 फीसदी एफ.डी.आई. को अनुमति।
⇒ सिंगल ब्रांड रिटेल एफ.डी.आई. के लिए लोकल सोर्सिंग के नॉर्म्स में ढील दी गई।
⇒ ऑटोमैटिक रूट से ब्राउनफील्ड फार्मा में 74 फीसदी तक एफ.डी.आई. को मंजूरी।
⇒ एयरलाइंस में सरकारी मंजूरी के जरिए 49 फीसदी से अधिक हो सकेगा विदेशी निवेश।
⇒ सरकारी मंजूरी से डिफेंस सैक्टर में 100 फीसदी एफ.डी.आई. को अनुमति।
⇒ शेड्यूल्ड एयरलाइंस में 100 फीसदी एफ.डी.आई. को मिली मंजूरी।
⇒ फूड प्रोडक्ट ई-कॉमर्स में 100 फीसदी एफ.डी.आई. को मिली मंजूरी।
⇒ सिंगल ब्रांड रिटेल में लोकल सोर्सिंग के लिए 3 साल तक की छूट दी।
⇒ ऑटोमैटिक रूट से डी.टी.एच. सर्विसेस में 100 फीसदी एफ.डी.आई. को मंजूरी।
⇒ प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसीज में सरकारी मंजूरी के तहत 74 फीसदी तक एफ.डी.आई. को मंजूरी मिल गई है। इस सैक्टर में 49 फीसदी एफ.डी.आई. ऑटोमेटिक रूट से हो सकेगा।
⇒ एनिमल हसबेंड्री (पशुपालन) में ऑटोमैटिक रूट से सशर्त 100 फीसदी तक एफ.डी.आई. को मिली मंजूरी।