विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर पर

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 06:01 PM

foreign exchange reserves fall by 12 95 billion to 734 61 billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर रहा था। 

प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली योजना के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आने से चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस योजना के जरिये बैंकों ने करीब 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 10.66 अरब डॉलर घटकर 604.75 अरब डॉलर रही। 

डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.29 अरब डॉलर घटकर 106.41 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15 लाख डॉलर बढ़कर 18.66 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.79 अरब डॉलर रहा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!