फिर बढ़ने लगी है सोने की चमक, 45 हजार पर आई कीमतें

Edited By Updated: 16 Mar, 2021 12:54 PM

gold has started increasing again prices came to 45 thousand

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई है। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 50 रुपए की तेजी के साथ खुला और दिन चढ़ने के साथ उसमें तेजी आई। दोपहर 12 बजे यह 81 रुपए की तेजी के साथ 44981 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई है। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 50 रुपए की तेजी के साथ खुला और दिन चढ़ने के साथ उसमें तेजी आई। दोपहर 12 बजे यह 81 रुपए की तेजी के साथ 44981 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 44950 रुपए का न्यूनतम और 45047 रुपए का अधिकतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 68 रुपए की तेजी के साथ 45365 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मई डिलीवरी वाली चांदी 67 रुपए की गिरावट के साथ 67600 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। 

11 हजार रुपए से भी अधिक गिर चुका है सोना
सोने की कीमत में ऑल टाइम हाई से 11 हजार रुपए से भी अधिक की गिरावट आ चुकी है। 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था और अब 11 हजार रुपए से भी अधिक गिर चुका है। इतना ही नहीं, चांदी में भी 10 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। अगस्त में सोने ने 56,310 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था और अब सोना 45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है।

इस साल अब तक सोना 5,410 रुपए से सस्ता हुआ
1 जनवरी से अब तक सोना 5,410 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 1 जनवरी को सोना 50,300 रुपए पर था जो अब 44,827 रुपए पर है यानी सिर्फ ढ़ाई महीने में ही सोने की कीमत 11% कम हुई है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो वह करीब 400 रुपए सस्ती हुई है। 1 जनवरी को चांदी 66,950 रुपए पर थी जो अब 66,535 पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,725 डॉलर प्रति औंस पर आया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,725 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,724 डॉलर प्रति औंस पर है। एक समय सोना 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था।
 
सोने को लेकर क्या घोषणा हुई थी बजट में?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती की घोषणा की थी। सीतारमण ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। इस तरह से अब सोने और चांदी पर सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। इससे सोने और चांदी की कीमतों में कमी आएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि जुलाई 2019 में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया था। इसके चलते सोने के दाम काफी बढ़े हैं। इसे देखते हुए सरकार सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को तर्कसंगत बनाएगी। इस घोषणा के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी। भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है। चीन के बाद भारत सोने का सबसे बड़ा खरीदार है। वित्त मंत्री के इस फैसले से सोने की तस्करी पर भी अंकुश लगेगा। हाल में सोने की तस्करी में तेजी आई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!