why Gold price hike: औंधे मुंह गिरने के बाद सोने में जोरदार तेजी, इन कारणों से आया उछाल, पहुंचा इस लेवल पर

Edited By Updated: 22 Nov, 2024 05:15 PM

gold marches towards best week in a year amid escalating

पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट के बाद इस सप्ताह गोल्ड के भाव में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के प्रति बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतें इस हफ्ते 1 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर हैं। इसके साथ...

बिजनेस डेस्कः पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट के बाद इस सप्ताह गोल्ड के भाव में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के प्रति बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतें इस हफ्ते 1 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर हैं। इसके साथ ही अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने भी सोने को मजबूती दी है। शुक्रवार को हाजिर सोना 0.7% बढ़कर 2,688.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस हफ्ते सोने में लगभग 5% की बढ़त दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2023 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% बढ़कर 2,691.00 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।

इंडिया में 22 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 76,970 रुपए प्रति 10 ग्राम था और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,556 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने की कीमतों में तेजी का कारण

रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते तनाव: रूस ने यूक्रेन के ड्निप्रो पर पहली बार RS-26 रूबेज मिसाइल से हमला किया, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई।
सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग: भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक जोखिमों के चलते निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया।
बिटकॉइन की रैली: बिटकॉइन की कीमत में 40% से अधिक की बढ़त ने भी सोने की मांग को बढ़ावा दिया।
अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती: शिकागो फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष ने ब्याज दरों में कटौती का समर्थन किया, जिससे सोने की अपील बढ़ी।

अन्य कीमती धातुएं

स्पॉट सिल्वर: $30.97 प्रति औंस (0.6% की बढ़त)।
प्लेटिनम: $966.14 प्रति औंस (0.6% की तेजी)।
पैलेडियम: $1,040.58 प्रति औंस (1.1% का उछाल)।

जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर

एलकेपी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड की कीमतें बढ़ी हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से बिटकॉइन को पंख लग गए हैं। बिटकॉइन का भाव 1,00,000 डॉलर के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले नियम आ सकते हैं। क्रिप्टो में तेजी का असर भी गोल्ड पर पड़ा है।

भाव रेसिस्टेंस लेवल के करीब

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में उसके रेसिस्टेंस लेवल के करीब ट्रेडिंग हो रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड के लिए 2,600-2,610 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है, जबकि रेसिस्टेंस 2,675-2,690 डॉलर प्रति औंस पर है। एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए सपोर्ट का लेवल 75,000-75,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और रेसिस्टेंस का लेवल 77,100-77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!