Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Nov, 2026 11:05 AM

लगातार कीमती धातुओं में आ रही गिरावट आज भी जारी है। MCX पर सोना 1,30,000 के लेवल से फिसल गया है। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोना 450 रुपए टूटकर 1,29,364 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 251 रुपए की तेजी के साथ 1,60,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
नई दिल्लीः लगातार कीमती धातुओं में आ रही गिरावट आज भी जारी है। 19 नवंबर को MCX पर सोना 1,30,000 के लेवल से फिसल गया है। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोना 450 रुपए टूटकर 1,29,364 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 251 रुपए की तेजी के साथ 1,60,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 2,800 रुपए टूटकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के बीच कीमतों में गिरावट आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी दबाव में रही और 5,000 रुपए टूटकर 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार को इसका भाव 1,69,500 रुपए प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''बुधवार को घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही और वे पिछले साल दिसंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गईं।