Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Mar, 2018 05:16 PM
पीली धातु के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 650 रुपए का तेज गोता लगाता हुआ 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्लीः पीली धातु के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 650 रुपए का तेज गोता लगाता हुआ 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 600 रुपए फिसलकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर गुरुवार को 0.20 डॉलर की तेजी में 1,325.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.4 डॉलर की गिरावट में 1,329.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी में 16.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबारियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर गिरावट की मुख्य वजह घरेलू है। घरेलू स्तर पर सोने की अधिक कीमत के कारण इसकी मांग सुस्त पड़ गई है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,300
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,150
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,150
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,320
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800