कोरोना काल में Paytm में नौकरी का सुनहरा मौका, 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Aug, 2020 07:01 PM

golden job opportunity in paytm in corona era

प्रमुख वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने बुधवार को कहा कि वह 1,000 से अधिक लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया में है। ये नयी भर्तियां विभिन्न श्रेणियों में कारोबार विस्तार देने के लिए की जा रही हैं।

नई दिल्ली: प्रमुख वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने बुधवार को कहा कि वह 1,000 से अधिक लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया में है। ये नयी भर्तियां विभिन्न श्रेणियों में कारोबार विस्तार देने के लिए की जा रही हैं।

विभिन्न पदों पर नियुक्तियां
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में कंपनी विभिन्न पदों पर ये नियुक्तियां करेगी। इसमें इंजीनियर, आंकड़ा विज्ञान, वित्तीय विश्लेषकों के साथ-साथ अन्य प्रौद्योगिकी और गैर-प्रौद्योगिकी नौकरियां शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि वह अपनी वित्त और संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है और इसलिए उसने कंपनी में नियुक्तियों की रफ्तार बढ़ायी है।

परिचालन बढ़ा रही
पेटीएम और उसकी समूह कंपनियां ऋण, बीमा, संपत्ति प्रबंधन और ऑफलाइन भुगतान जैसे क्षेत्रों में अपना परिचालन बढ़ा रही हैं। इसलिए कंपनियों को अधिक संख्या में प्रौद्योगिकी और गैर-प्रौद्योगिकी कर्मचारियों की जरूरत है।

पिछले चार महीने में 700 लोगों की भर्ती
इसके अलावा कंपनी अपने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरू के परिचालन में भी लोगों की भर्ती करेगी। साथ ही वरिष्ठ स्तर पर वह 50 से अधिक लोगों को उपाध्यक्ष या उससे ऊपर के पदों पर नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। अप्रैल में कंपनी ने 500 नयी भर्तिंया करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले चार महीने में वह करीब 700 लोगों की भर्ती कर चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!