फ्रांस को पछाड़ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

Edited By Supreet Kaur,Updated: 11 Jul, 2018 01:23 PM

india surpasses france to become world sixth largest economy

विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था पर अपना भरोसा जताया है। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विश्व बैंक के 2017 के अपडेटेड आंकड़ों में इस बात...

बिजनेस डेस्कः विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था पर अपना भरोसा जताया है। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विश्व बैंक के 2017 के अपडेटेड आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई है।

PunjabKesari

फ्रांस को पछाड़ा
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2032 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट में भारत की जीडीपी पिछले वित्त वर्ष में 2.597 ट्रिलियन डॉलर रही, जबकि फ्रांस की जीडीपी 2.582 ट्रिलियन डॉलर रही।

PunjabKesari

GST और नोटबंदी से सुधरी हालत
रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी किए जाने और फिर पिछले साल 1 जुलाई से जीएसटी लागू किए जाने के कारण बाजार में आई मंदी के बाद अब मैन्युफैक्चरिंग और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ती दिख रही है और मुख्य रूप से इसी कारण जीडीपी में यह उछाल आई है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत अब भी फ्रांस से कई गुना पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक, सवा अरब की आबादी वाला भारत 6.70 करोड़ की आबादी वाले फ्रांस से करीब 20 गुना पीछे है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!