EPFO का बड़ा फैसला! अब रिटायरमेंट के बाद किस्तों में मिलेगा PF का पैसा, SWP प्लान को मंजूरी

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 03:21 PM

major decision by epfo pf funds will now be available in installments after ret

रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का पूरा पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्लीः रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का पूरा पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी अपनी PF की जमा रकम एकमुश्त निकालने के बजाय तय अंतराल पर किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे।

क्या है SWP और इससे क्या बदलेगा?

SWP यानी सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा रकम को धीरे-धीरे निकाल सकेंगे। इससे उन्हें एकमुश्त बड़ी रकम निकालने के बजाय नियमित आमदनी का विकल्प मिलेगा।

EPFO सूत्रों के मुताबिक, इस सुविधा से सदस्यों को अपनी जरूरत के हिसाब से PF की रकम निकालने में आसानी होगी। खास बात यह है कि किस्तों में पैसा निकालने के बावजूद बाकी जमा राशि पर सदस्य का मालिकाना हक बना रहेगा। इससे रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सदस्य की मौत होने पर किसे मिलेगा पैसा?

इस योजना में परिवार और नॉमिनी के हितों का भी ध्यान रखा गया है। अगर किस्तों में भुगतान जारी रहने के दौरान सदस्य की मौत हो जाती है, तो बची हुई PF राशि को लेकर नॉमिनी या आश्रितों को विकल्प मिलेगा।

EPFO सूत्रों ने बताया कि ऐसी स्थिति में नॉमिनी या आश्रित शेष बैलेंस एक साथ निकाल सकते हैं या पहले की तरह नियमित किस्तों में भुगतान जारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं।

इस फैसले से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को अपनी बचत का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, SWP के तहत किस्तों की राशि, भुगतान की अवधि और आवेदन प्रक्रिया जैसे विस्तृत नियमों का इंतजार रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!