मैरिको का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़कर 652 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 05:25 PM

marico s net profit rises 27 to 652 crore in june quarter

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी मैरिको लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 652 करोड़ रुपए हो गया। मैरिको लिमिटेड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।...

नई दिल्लीः रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी मैरिको लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 652 करोड़ रुपए हो गया। मैरिको लिमिटेड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 513 करोड़ रुपए था। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 22.85 प्रतिशत बढ़कर 3,957 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,221 करोड़ रुपए थी। 

सफोला, पैराशूट और लिवॉन जैसे ब्रांड की मालिक इस कंपनी ने कहा कि जून तिमाही में उसका प्रदर्शन सभी मोर्चों पर मजबूत रहा तथा भारत में कारोबार ने कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर की बिक्री मात्रा वृद्धि दर्ज की। कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 22.66 प्रतिशत बढ़कर 3,215 करोड़ रुपए हो गया। घरेलू बाजार से मैरिको की आय समीक्षाधीन तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,003 करोड़ रुपए रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार से कंपनी की आय 29.26 प्रतिशत बढ़कर 954 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी की कुल आय 22.21 प्रतिशत बढ़कर 4,005 करोड़ रुपए रही। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!