नेस्ले इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 48.26% बढ़कर 958.68 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 01:01 PM

nestlé india s first quarter net profit rose 48 26 to 958 68 crore

दैनिक उपभोग की वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 48.26 प्रतिशत बढ़कर 958.68 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 646.59...

नई दिल्लीः दैनिक उपभोग की वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 48.26 प्रतिशत बढ़कर 958.68 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 646.59 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उत्पादों की बिक्री से नेस्ले इंडिया का राजस्व 25.4 प्रतिशत बढ़कर 6,363.27 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 5,073.96 करोड़ रुपए था। 

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने कहा, ''हमने मात्रा वृद्धि के दम पर बिक्री में 25.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया। बिक्री 6,363.3 करोड़ रुपए रही, जिसे हमारे ब्रांडों पर उपभोक्ताओं के निरंतर भरोसे और प्रभावी क्रियान्वयन का समर्थन मिला। भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में 35.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।'' 

समीक्षाधीन तिमाही में नेस्ले इंडिया की कुल आय 25.5 प्रतिशत बढ़कर 6,400.65 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 5,100.33 करोड़ रुपए थी। कंपनी का कुल खर्च 20.71 प्रतिशत बढ़कर 5,070.03 करोड़ रुपए रहा। अप्रैल-जून तिमाही में घरेलू बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 6,073.05 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 4,860.01 करोड़ रुपए थी। कंपनी का निर्यात राजस्व 35.64 प्रतिशत बढ़कर 290.22 करोड़ रुपए हो गया। 

मनीष तिवारी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी ने परिचालन लागत में बचत के प्रयासों को और तेज करने के साथ अपने ब्रांडों में निवेश बढ़ाना जारी रखा। इस दौरान विज्ञापन पर खर्च में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई और कंपनी का कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) मार्जिन 24.2 प्रतिशत रहा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!