बजाज ऑटो का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 42% बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 02:37 PM

bajaj auto s q1 net profit rises 42 to 2 982 84 crore

बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपए रहा है। पुणे स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 2,095.98

मुंबईः बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपए रहा है। पुणे स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 2,095.98 करोड़ रुपए था। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 37 प्रतिशत बढ़कर 17,243.72 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 12,584.45 करोड़ रुपए थी। 

एकीकृत आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2,210.40 करोड़ रुपए था। कंपनी की एकीकृत कुल परिचालन आय 13,642.33 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 22,376.69 करोड़ रुपए हो गई। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 14,38,251 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 11,11,237 इकाई थी। इस दौरान घरेलू बाजार में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी जबकि निर्यात में 54 प्रतिशत का उछाल आया। 

कंपनी ने कहा कि निर्यात पहली बार 7,00,000 इकाइयों के पार पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड राजस्व और बिक्री दर्ज की तथा प्रमुख बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!