सैंसेक्स की 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 32,95 करोड़ रुपए घटा

Edited By ,Updated: 07 May, 2017 01:06 PM

market capitalization of 5 companies of sensex decreased by rs 32 95 crores

सेंसेक्स की शीर्ष 10  में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 32,959.50 करोड़ रुपए घट गया।

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 32,959.50 करोड़ रुपए घट गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम( आेएनजीसी) इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईआेसी), एच.डी.एफ.सी. बैंक और आई.टी.सी. के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई वहीं टी.सी.एस., भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), हिंदुस्तान यूनीलीवर, इन्फोसिस तथा एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ा।

नुक्सान में रही रिलायंस इंडस्ट्रीज 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21,523.83 करोड़ रुपए घटकर 4,31,972.0 रुपए पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही।  सप्ताह के दौरान आेएनजीसी की बाजार हैसियत 3,721.64 करोड़ रुपए घटकर 2,35,361.53 करोड़ रुपए पर आ गई, वहीं आई.आे.सी. का बाजार पूंजीकरण 3,253.46 करोड़ रुपए घटकर 2,10,333.52 करोड़ रुपए रह गया। एच.डी.एफ.सी. बैंक की बाजार हैसियत 2,577.73 करोड़ रुपए घटकर 3,92,969.73 करोड़ रुपए और आई.टी.सी. की 1,882.84 करोड़ रुपए घटकर 3,36,543.25 करोड़ रुपए रह गई। 

इन कंपनियों में रही बढ़ोतरी
वहीं इस रख के उलट टी.सी.एस. का बाजार मूल्यांकन सप्ताह के दौरान ,428.50 करोड़ रुपए बढ़कर 4,57,129.43 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।  इसी तरह एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 5,271.40 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,40,011.22 करोड़ रुपए  तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,144.73 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,06,446.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।  सप्ताह के दौरान इन्फोसिस की बाजार हैसियत 2,779.31 करोड़ रुपए बढ़कर 2,13,960.40 करोड़ रुपए तथा एचडीएफसी की 1,501.2 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,45,687.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

ये कंपनीया रही शीर्ष
शीर्ष दस की सूची में टी.सी.एस. एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गई। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., आे.एन.जी.सी., इन्फोसिस, आईआेसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।   बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में जहां 59.60 अंक की गिरावट आई वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 18.75 अंक नीचे आया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!