रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 52700 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jun, 2021 04:19 PM

market closed at record high bse crosses 52700

मंगलवार को शेयर बाजार नई ऊंचाई पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 0.42% यानी 221 पॉइंट के उछाल के साथ 52,773 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 57 पॉइंट यानी 0.36% की मजबूती के साथ 15,869 पर रहा। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। आज

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को शेयर बाजार नई ऊंचाई पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 0.42% यानी 221 पॉइंट के उछाल के साथ 52,773 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 57 पॉइंट यानी 0.36% की मजबूती के साथ 15,869 पर रहा। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।

बैंकिंग शेयरों में बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई। तेजी को RIL जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC लाइफ और HUL आज के टॉप गेनर रहे। गिरने वाले शेयरों में डिवीज लैब, कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को और डॉ रेड्डीज लैब रहे। घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई। निफ्टी के मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती रही। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स ने आज 9,811 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स ऑल टाइम हाई से 40 पॉइंट पीछे रह गया।

हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला था। 

अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में आज भी गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में अडानी पावर के शेयरों में 5%, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 5% और अडानी टोटल गैस के शेयर में 5% की कमजोरी थी। सोमवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 76.77 पॉइंट ऊपर 52,551.53 पर रहा था। निफ्टी 12.50 अंक की बढ़त के साथ 15,811.85 पॉइंट पर बंद हुआ था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!