सेंसेक्स 553 अंक और निफ्टी 184 पॉइंट ऊपर खुला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jun, 2020 10:36 AM

market opened up 553 points and nifty up 184 points

सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 553.93 अंक ऊपर और निफ्टी 184.6 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

नई दिल्लीः सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 553.93 अंक ऊपर और निफ्टी 184.6 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 424.73 अंक तक और निफ्टी 130.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 306.54 अंक या 0.90% ऊपर 34,287.24 पर और निफ्टी 113.05 पॉइंट या 1.13% ऊपर 10,142.15 पर बंद हुआ था।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त शुक्रवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 829.16 अंक ऊपर 27,111.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी बढ़त के साथ 198.27 अंक ऊपर 9,814.08 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.62 फीसदी बढ़त के साथ 81.58 पॉइंट ऊपर 3,193.93 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.38 बढ़त के साथ 11.14 अंक ऊपर 2,941.94 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!