Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Apr, 2023 06:17 PM
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि बिक्री में...
नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष (2022-23) की चौथी तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 2,671 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि बिक्री में सुधार, प्राप्तियां बेहतर रहने और अनुकूल विदेशी मुद्रा विनिमय गतिविधियों से उसका मुनाफा बढ़ा है। MSI ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 1,876 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया था।
कंपनी की बीती तिमाही में नेट बिक्री 26,749 करोड़ से बढ़कर 32,060 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एमएसआई का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 8,211 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 3,879 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की नेट बिक्री भी 88,330 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,17,571 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8,475 रुपए पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था।