मुकेश अंबानी ने लगार्इ लंबी छलांग, बने दुनिया के 15वें अमीर व्यक्ति

Edited By Supreet Kaur,Updated: 22 Jun, 2018 01:29 PM

mukesh ambani 15th richest person in the world

देश के सबसे अमीर व्यक्ति आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की सैलरी तो इस साल नहीं बढ़ी है लेकिन उनकी संपत्ति में इजाफे का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।...

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे अमीर व्यक्ति आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की सैलरी तो इस साल नहीं बढ़ी है लेकिन उनकी संपत्ति में इजाफे का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। मुकेश अंबानी ने वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesari

अलीबाबा के जैक मा से मुकाबला
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में मुकेश अंबानी अब अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनके मुकाबले 14वें नंबर पर काबिज जैक मा का नेटवर्थ गुरुवार को 45.8 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) था। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 21 जून को उनकी कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर (तकरीबन 2.84 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई और महज दो दिन में उनकी दौलत में तकरीबन 95 अरब रुपए की बढ़ौतरी हुई।

PunjabKesari

पहले नंबर पर जेफ बेजोस
लिस्ट में फ‍िलहाल पहले नंबर जेफ बेजोस (संपत्ति 145 अरब डॉलर) बने हुए हैं। उनके बाद 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बिल गेट्स और तीसरे नंबर पर 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशर हैथवे इंक के चेयरमैन वॉरेन बफे काबिज हुए हैं। फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी लिस्ट में बफे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वह 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!