लॉकडाउन में मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए, जानिए कितनी है संपत्ति

Edited By Pardeep,Updated: 30 Sep, 2020 05:31 AM

mukesh ambani is earning 90 crores every hour

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आर.आई.एल.) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टॉप पर काबिज हैं। 6,58,400 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति के साथ वह देश के दुनिया के टॉप 5 धनकुबेरों में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। हुरुन...

नई दिल्ली: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आर.आई.एल.) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टॉप पर काबिज हैं। 6,58,400 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति के साथ वह देश के दुनिया के टॉप 5 धनकुबेरों में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में देश के ऐसे अमीर शामिल हैं जिनकी संपत्ति 31 अगस्त 2020 तक 1000 करोड़ रुपए या उससे अधिक थी। देश के धनाढ्यों की जारी हुरुन की सूची में वह दो स्थान की छलांग लगाकर देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 
PunjabKesari
इस बार इस सूची में 828 भारतीयों को जगह मिली है। लंदन में रहने वाली हिंदुजा ब्रदर्स कुल 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। एच.सी.एल. के संस्थापक शिव नाडर 1,41,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे, गौतम अडानी और उनका परिवार चौथे तथा विप्रो के अजीम प्रेमजी 5वें स्थान पर हैं। 
PunjabKesari
आई.आई.एफ.एल. वैल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाऊन शुरू होने के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले नौ साल में अंबानी की निजी संपत्ति 2,77,700 करोड़ से बढ़कर 6,58,400 करोड़ रुपए हो गई है। 

अंबानी ने हाल में 20 अरब डॉलर की पूंजी जुटाकर रिलायंस को कर्ज मुक्त कर दिया है। हुरुन की यह सूची ऐसे समय में आई है जब कोरोना वायरस संकट ने दुनियाभर में लोगों की आजीविका पर कहर बरपाया है। भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है। वहीं ग्राफ पर अर्थव्यवस्था में दिखते अंग्रेजी के ‘के’ अक्षर जैसे सुधार ने समाज में असमानता और बढऩे की चिंता जताई है। 

कुल 828 धनाढ्य भारतीयों की सूची में मात्र 5 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें 32,400 करोड़ रुपए की नैटवर्थ के साथ गोदरेज समूह की 69 वर्षीय स्मिता कृष्णा शीर्ष पर हैं। वहीं बायोकॉन लिमिटेड की किरन मजूमदार शॉ 31,600 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!