गौतम अडानी की नेटवर्थ में बंपर उछाल, इस मामले में मुकेश अंबानी को छोड़ सकते हैं पीछे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 May, 2024 10:59 AM

mukesh ambani s crown as asia s richest man in danger

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को आए बंपर उछाल से गौतम अडानी की दौलत में न केवल इजाफा हुआ बल्कि अरबपतियों की लिस्ट में उनका रुतबा भी बढ़ गया। अब अडानी एक पायदान ऊपर 13वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। अडानी मुकेश अंबानी से ठीक पीछे हैं।

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को आए बंपर उछाल से गौतम अडानी की दौलत में न केवल इजाफा हुआ बल्कि अरबपतियों की लिस्ट में उनका रुतबा भी बढ़ गया। अब अडानी एक पायदान ऊपर 13वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। अडानी मुकेश अंबानी से ठीक पीछे हैं।

अगर गौतम अडानी की दौलत इसी तरह बढ़ती रही तो अगले कुछ दिनों में एशिया के सबसे रईस का ताज मुकेश अंबानी से छीन लेंगे। मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 12वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 114अरब डॉलर है। अडानी और अंबानी के बीच केवल 5 अरब डॉलर का फासला रह गया है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी ने बढ़ाया रुतबा

अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे अधिक आठ फीसदी चढ़ा। इसी तरह एनडीटीवी के शेयर 7.56 फीसदी, अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.72 फीसदी, एसीसी के शेयर 2.86 फीसदी, अडानी पावर के शेयर 2.79 फीसदी, अडानी टोटल गैस के शेयर 2.30 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 2.09 फीसदी चढ़े। समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 17.23 लाख करोड़ रुपए रहा।

किसने बनाया रिकॉर्ड

गुरुवार को अगर किसी की दौलत में सबसे अधिक इजाफा हुआ तो जेनसेन हुआंग में। हुआंग के नेटवर्थ में 7.65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। क्योंकि उनकी कंपनी एनवीडिया के शेयर 9.32% उछलकर पहली बार 1,000 डॉलर प्रति शेयर से ऊपर बंद हुए। इसके बाद गौतम अडानी हैं, जिनकी संपत्ति में 4.56 अरब डॉलर (3,79,74,92,76,000 रुपए) की बढ़ोतरी हुई।

इस साल की कमाई में हुआंग नंबर वन

जेनसेन हुआंग ने साल 2024 की अबतक की कमाई में मार्क जुकरबर्ग को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब वह 47.3 अरब डॉलर की कमाई के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर जुकरबर्ग हैं, जिन्होंने अपने नेटवर्थ में 37.7 अरब डॉलर जोड़ा है। अडानी 24.8 अरब डॉलर की कमाई के साथ 7वें और मुकेश अंबानी 17.6 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं।

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!