चीन ने ऋण दर में नहीं किया बदलाव, आवास बाजार में दबाव जारी

Edited By Updated: 17 Jun, 2024 04:23 PM

china did not change the loan rate pressure continues in the housing market

चीन के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को प्रमुख ऋण दर में कोई बदलाव नहीं किया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मई के आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्रों में लगातार कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद कर्ज को सस्ता नहीं किया...

बैंकॉकः चीन के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को प्रमुख ऋण दर में कोई बदलाव नहीं किया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मई के आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्रों में लगातार कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद कर्ज को सस्ता नहीं किया गया है। 

चीन के केंद्रीय बैंक ने एक वर्षीय मध्यम अवधि के कर्ज के लिए अपनी उधारी दर को 2.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। इसका इस्तेमाल अन्य ऋण दरों के लिए मानक के रूप में किया जाता है। केंद्रीय बैंक का यह फैसला विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक है, क्योंकि चीन ने पहले से ही निचली ब्याज दरों में और कटौती करने के बजाय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। 

चीन की सरकार ने सोमवार को बताया था कि मई में कारखाना उत्पादन घटकर 5.6 प्रतिशत रह गया, जो अप्रैल में 6.7 प्रतिशत था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!