एशिया में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, 2019 में 1.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ी संपत्ति

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Dec, 2019 01:46 PM

mukesh ambani saw his wealth surge 18 billion this year

भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23 दिसंबर तक 17 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते उनकी नेटवर्थ 61 अरब डॉलर (4.34 लाख करोड़ रुपए) हो गई।

बिजनेस डेस्कः भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23 दिसंबर तक 17 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते उनकी नेटवर्थ 61 अरब डॉलर (4.34 लाख करोड़ रुपए) हो गई। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनेर्स इंडेक्स में सामने आई है। मुकेश अंबानी के मुकाबले में अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर बढ़ी (80,483 करोड़ रुपए), जबकि जेफ बेजोस को 13.2 अरब डॉलर (94 हजार करोड़ रुपए) की क्षति हुई।

PunjabKesari

रिलायंस के शेयर्स में आया 40% का उछाल
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस इजाफे के पीछे प्रमुख वजह रही उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 40 फीसदी का उछाल। यह उछाल इस अवधि में देश के बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स के मुनाफे के दोगुने से भी ज्यादा है। इन्वेस्टर्स रिलायंस पर पैसा लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि टेलीकम्युनिकेशंस और रिटेल जल्द ही मोटा पैसा बरसाएंगे। देश में अमेजन की तर्ज पर लोकल ई-कॉमर्स खड़ा करने के लक्ष्य के तहत अंबानी ने जियो पर अब तक तकरीबन 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि तीन साल में जियो इस क्षेत्र में नंबर 1 हो गया है।

PunjabKesari

नए व्यापारों से बड़ी उम्मीदें
मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि ऑयल और गैस जैसे पारंपरिक व्यापारों से इतर टेलीकम्युनिकेशंस और रिटेल जैसे नए कारोबारों से कुछ सालों में रिलायंस की 50 फीसदी कमाई होगी। फिलहाल यह 32 फीसदी है। 2021 तक अपने ग्रुप को कर्ज मुक्त बनाने के अंबानी के लक्ष्य ने रिलायंस के स्टॉक को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। रिलायंस के शेयर्स की कीमत 2016 के अंत से अब तक लगभग तीन गुना हो गई है। कंपनी की योजनाओं में रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल बिजनेस में सऊदी अरेबियाई ऑयल कंपनी को हिस्सेदारी देना, टेलीकम्युनिकेशंस और रिटेल यूनिट को पांच साल के अंदर लिस्ट कराना, टॉवर असेट की सेल शामिल है।

PunjabKesari

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर है 1.54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
रिलांयस जियो के देशभर में 35 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। जियो ने सितंबर तिमाही में 9.96 अरब रुपए की नेट इनकम की थी। इसके बावजूद कंपनी पर बढ़ता कर्ज इन्वेस्टर्स को परेशान करता रहा है। पिछले पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 76 अरब डॉलर खर्च किए हैं। कंपनी पर मार्च 31 तक 1.54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!