Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Sep, 2026 12:07 PM

नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड ने 552 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपने आईपीओ का मूल्य दायरा 258 से 272 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बताया कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को...
नई दिल्लीः नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड ने 552 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपने आईपीओ का मूल्य दायरा 258 से 272 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बताया कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को बोली के लिए खुलेगा और 29 सितंबर को बंद होगा।
इस आईपीओ के तहत 320 करोड़ रुपए तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 232 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जा रही है। कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।