Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Feb, 2020 10:20 AM
पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज बजट के दिन भी तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है।
बिजनेस डेस्कः पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज बजट के दिन भी तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। आज पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 5-8 पैसे तक की कटौती हुई है। इसी तरह डीजल की कीमत में भी औसतन 5 पैसे की गिरावट आई है। कल पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 8 पैसे सस्ता हुआ था।
शनिवार यानी 01 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 73.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 पैसे घटकर 66.22 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 78.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम भी 5 पैसे घटकर 69.42 रुपए प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 68.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
जालंधर |
73.11 |
65.19 |
अमृतसर |
73.69 |
65.72 |
बठिंडा |
73.03 |
65.10 |
लुधियाना |
73.65 |
65.67 |
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के कीमतों की हर दिन समीक्षा होती है। सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की जाती हैं। आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम मालूम कर सकते हैं, इसके लिए आपको IOC कस्टमर्स 9224992249 पर RSP, BPCL कस्टमर्स 9223112222 पर RSP और HPCL कस्टमर्स 9222201122 पर HPPRICE भेज सकते हैं।