Edited By Isha,Updated: 17 Feb, 2019 09:22 AM
आम जनता को अब पेट्रोल-डीजल के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। कल पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) दोनों के रेट में फिर
बिजनेस डेस्कः आम जनता को अब पेट्रोल-डीजल के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। कल पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) दोनों के रेट में फिर बढ़ोत्तरी हुई थी और यह रोज की तुलना में काफी ज्यादा थी आज भी दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल (diesel) के रेट 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 70.76 रुपए है वहीं डीजल 65.98 रुपए प्रति लीटर पर है।
कच्चे तेल में बड़ी उछाल
तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक द्वारा उत्पादन घटाने के बाद कच्चे तेल की कीमत तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। यह तीन महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 15 नवंबर 2018 के आसपास क्रूड का रेट 65 डॉलर के स्तर पर था। 1 जनवरी से अब तक यह 21% महंगा हो चुका है। भारतीय बास्केट के क्रूड के दाम में इस दौरान करीब 12% बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल की कीमत
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
70.76 रुपए |
65.98 रुपए |
मुंबई |
76.39 रुपए |
69.09 रुपए |
कोलकाता |
72.86 रुपए |
67.76 रुपए |
चेन्नई |
73.45 रुपए |
69.70 रुपए |
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.76 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 72.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.39 रुपए और चेन्नई में 73.45 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
डीजल की कीमत
आज राजधानी दिल्ली में डीजल 65.98 रुपए और कोलकाता में 67.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 69.09 रुपए और चेन्नई में 69.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.80 रुपए, लुधियाना में 76.31 रुपए, अमृतसर 76.42 रुपए, पटियाला में 76.21 रुपए और चंडीगढ़ में 62.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
75.80 रुपए |
65.93 रुपए |
लुधियाना |
76.31 रुपए |
66.36 रुपए |
अमृतसर |
76.42 रुपए |
66.46 रुपए |
पटियाला |
76.21 रुपए |
66.27 रुपए |
चंडीगढ़ |
66.92 रुपए |
62.85 रुपए |