फिर से महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम

Edited By Isha,Updated: 18 Dec, 2018 10:24 AM

petrol diesel was expensive after the election was over so much price today

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही थी पर मंगलवार को यनि 18 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त आई है। ये बढ़त का सिलसिला लगातार 4 दिन

बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही थी पर मंगलवार को यनि 18 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त आई है। ये बढ़त का सिलसिला लगातार 4 दिन से चल रहा है। 16 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 70.53 थे जो आज 10 पैसे बढ़ गए है वहीं डीजल के दाम में 6 पैसे की बढोत्तरी हुई जिसके साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.63 रुपए हैं वहीं डीजल की कीमत 64.54 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़त हुई जिसके बाद पेट्रोल के दाम 75.35 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 67.55 प्रति लीटर है वही कोलकाता में पेट्रोल 72.71 तो डीजल 66.30, चेन्नई में पेट्रोल 73.29 तो डीजल 68.14 प्रति लीटर बिक रहा है। 

PunjabKesari
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.63  रूपए 64.54  रूपए
मुंबई 75.35  रूपए 67.55 रूपए
चेन्नई 73.29 रूपए 68.14 रूपए
कोलकाता 72.71 रूपए 66.30रूपए

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.81 रूपए, लुधियाना में 75.03 रूपए, अमृतसर 75.89 रूपए, पटियाला में 75.88 रूपए और चंडीगढ़ में 66.77 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.81 रूपए 64.64 रूपए
लुधियाना 75.03 रूपए 64.82 रूपए
अमृतसर 75.89 रूपए 64.70 रूपए
पटियाला 75.88 रूपए 64.69 रूपए
चंडीगढ़ 66.77 रूपए 61.45 रूपए

PunjabKesari
आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
कच्चे तेल की गिरती कीमतों को थामने के लिए तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देश उत्पादन में कटौती करेंगे। 8 दिसंबर को हिई दो दिन तक चली बैठक में शुक्रवार को इस बात पर सहमति बनी कि उत्पादन 12 लाख बैरल प्रति दिन कम किया जाए। जानकारी के अमुसार ओपेक देश रोजाना 8 लाख बैरल तेल का उत्पादन घटाएंगे। रूस और अन्य सहयोगी देश उत्पादन में 4 लाख बैरल की कटौती करेंगे। साल 2019 के शुरुआती 6 महीने में यह कटौती की जाएगी। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान को प्रोडक्शन कम करने से छूट मिलेगी। यह कटौती उम्मीद से काफी ज्यादा है, इसीलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें शुक्रवार को 5.4% तक बढ़ गईं। माना जा रहा है कि भारत पर भी इसका असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में यहां पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!