PNB को 561 करोड़ रुपए का मुनाफा, एन.पी.ए. में आई कमी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 03:40 PM

pnb profit of rs 561 crores  lack in npa

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 560.6 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का मुनाफा 549.4 करोड़ रुपए रहा था।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 560.6 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का मुनाफा 549.4 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. की ब्याज आय 3.5 फीसदी बढ़कर 4015.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. की ब्याज आय 3879.8 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पी.एन.बी. का ग्रॉस एन.पी.ए. 13.66 फीसदी से घटकर 13.31 फीसदी रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का नेट एन.पी.ए. 8.67 फीसदी से घटकर 8.44 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पी.एन.बी. का ग्रॉस एन.पी.ए. 57,721 करोड़ रुपए से घटकर 57,630 करोड़ रुपए हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. का नेट एन.पी.ए. 34,573 करोड़ रुपए से घटकर 34,570 करोड़ रुपए हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. की प्रोविजनिंग 2608.7 करोड़ रुपए के मुकाबले 2441 करोड़ रुपए रही है, जबकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पी.एन.बी. ने 1954 करोड़ रुपए की प्रोविजनिंग की थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!