यस बैंक पर भारी पड़ा RBI का फैसला, एक झटके में निवेशकों के डूबे 25 हजार करोड़

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Sep, 2018 11:47 AM

rbi decision on yes bank investors sank 25 billion

शुक्रवार को बाजार खुलते ही यस बैंक के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यस बैंक का शेयर 34 फीसदी टूट गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर सिर्फ 4 महीने का कर दिया है।

नई दिल्लीः शुक्रवार को बाजार खुलते ही यस बैंक के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यस बैंक का शेयर 34 फीसदी टूट गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर सिर्फ 4 महीने का कर दिया है। आरबीआई ने उन्हें 31 जनवरी, 2019 तक पद पर बने रहने की अनुमति दी है।

PunjabKesariनिवेशकों के डूबे 25 हजार करोड़ 
राणा कपूर के कार्यकाल घटने के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने यस बैंक शेयर डाउग्रेड करने के साथ टारगेट प्राइस घटा दिया है। इससे शुक्रवार के कारोबार में यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 34 फीसदी टूटकर 210.10 रुपए के भाव पर आ गया। शेयर में गिरावट से मिनटों में यस बैंक के निवेशकों के करीब 25 हजार करोड़ रुपए डूब गए। बुधवार को यस बैंक का मार्केट कैप 73,329 करोड़ रुपए था। जो आज 210.10 रुपए के लो लेवल पर 24,957.17 करोड़ रुपए घटकर 48371.83  करोड़ रुपए हो गया। 

PunjabKesari4 महीने में ढूंढना होगा नया सीईओ 
आरबीआई ने यस बैंक से कहा है कि वह जनवरी, 2019 तक कपूर के उत्तराधिकारी की तलाश कर ले। कपूर 2004 में बैंक की स्थापना के बाद से उसके एमडी एंड सीईओ पद पर हैं। उन्होंने 31 अगस्त, 2021 तक 3 साल का सेवा विस्तार मांगा था। हालांकि, रिजर्व बैंक ने उनके इस आग्रह को नहीं माना।

PunjabKesariइस साल जून में यस बैंक के शेयरधारकों ने बैंक के एमडी एंड सीईओ पद पर राणा कपूर को 3 साल के लिए पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी थी। इस फैसले पर केन्द्रीय बैंक को अंतिम रूप से मुहर लगानी थी। कपूर का मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया है। रिजर्व बैंक ने 30 अगस्त को कपूर की बैंक के एमडी और सीईओ पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी लेकिन उनके कार्यकाल की अवधि नहीं बताई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!